दुनिया में कई ऐसी जगह है जिसे देखकर मनुष्य दांतो तले उंगली दबा लेता है। दुनिया में एक ऐसी ही झील मौजूद है जहां कोई पशु – पक्षी जाता है तो वह धीरे-धीरे जीवित ही पत्थर में बदल जाता है।
यह रहस्यमई झील मौजूद है मध्य अफ्रीकी देश तंजानिया के उत्तर में, जिसका नाम है ‘नेट्रान’। फोटोग्राफर निक ब्रांड्ट झील की तट रेखा पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि कई सारे पक्षियों जीवों की मूर्तियां बनी हुई है तो पाया पक्षी है जो पत्थर के रूप में कैल्सिफाइड प्रक्रिया के कारण बदल गए हैं।

इस रहस्यमई झील का खुलासा तब हुआ जब निक ब्रांड्ट ने अपनी फोटोबुक ‘एक्रॉस द रिवेज्ड लैंड’ में इस बात का जिक्र किया उन्होंने लिखा कि कोई भी निश्चित रूप से यह नहीं जानता कि यह पक्षी कैसे मरे, लेकिन लगता है झील की अत्यधिक रिफ्लेक्टिव नेचर ने इन्हें अंतर भ्रमित कर दिया। जिसकी वजह से यह पक्षी पानी में गिर गए। झील के पानी में सोडा और नमक की अत्यधिक मात्रा होने के कारण मृत पक्षियों का शरीर उसी अवस्था में बना रहा और पत्थर की मूर्ति की तरह प्रतीत होने लगता है।

झील के पानी में वह तत्व भी पाए गए हैं, जो ज्वालामुखी की राख में पाए जाते हैं। हज़ारों साल पहले इन्हीं तत्वों का प्रयोग मिस्र में ममी को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता था। जिस कारण यह सभी पक्षी मृत्यु होने के बावजूद भी उसी अवस्था में बने हुए हैं।
Interesting news