22 मई यानी शुक्रवार को भारत के लिए बेहद गोरवान्वित दिन साबित होने वाला है। बता दें कि
डब्लूएचओ यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन में भारत का कद बढ़ने के साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन विश्व स्वास्थ्य संगठन के 34 सदस्यीय एग्जीक्यूटिव बोर्ड के अगले चेयमैन बनने जा रहे हैं।
इसके साथ ही अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि 22 मई को हर्षवर्धन पदभार संभाल सकते हैं।
हर्षवर्धन जापान के डॉ हिरोकी नकाटानी की जगह लेंगे, जो वर्तमान में 34-सदस्यीय डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष हैं। क्षेत्रीय समूहों के बीच अध्यक्ष का पद एक वर्ष के लिए रोटेशन द्वारा आयोजित किया जाता है। यह पिछले साल तय किया गया था कि शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले वर्ष के लिए भारत का उम्मीदवार कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष होगा।
साथ ही आपको बताते चलें कि वार्तमान में पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कहर में जी रही है। ऐसे में भारत के स्वास्थ्य मंत्री को यह जिम्मेदारी मिलना काफी महत्व रखता है।