योग मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए योग शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता को दूर करने में सहायता करता है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है।
योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है-भारतीय संस्कृति के अनुसार, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य जल्दी उदय होता है और देर से ढलता है इसीलिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
योग दिवस की शुरुआत-
पहली बार योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, इसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। जिसके बाद 21 जून को ” अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ” अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।
21 जून 2015 को पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत ने दो शानदार रिकॉर्ड भी बनाए थे. इस दिन पीएम मोदी ने 35 हजार से ज्यादा लोगों के साथ राजपथ पर योग किया था. पहला रिकॉर्ड 35,985 लोगों के साथ योग करना और दूसरा रिकॉर्ड 84 देशों के लोगों द्वारा इस समारोह में हिस्सा लेना.

योग के लाभ-
1.ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
2- दिनभर ताज़गी व खुश रहने में मदद करता है।
3-ध्यान केंद्रित करने में सहायक होता है।
4- आंतरिक शक्ति प्रदान करता है।
5- ब्लड शुगर नाॅर्मल रहती है।
6- योग से अच्छी और गहरी नींद आती है।
7- हर तरह की बीमारी से दूर रहने में मदद करता है।
8- इम्यून सिस्टम को बेहतर कर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
9- एक स्वस्थ जीवनशैली प्रदान करता है।
10- शरीर में किसी भी तरह के दर्द को कम करने में सहायक होता है।
प्रत्येक वर्ष अलग-अलग थीम होती है-
2015 की थीम थी सद्भाव और शांति के लिए योग।
– 2016 की थीम थी युवाओं को कनेक्ट करें।
– 2017 की थीम बनी स्वास्थ्य के लिए योग।
– 2018 की थीम थी शांति के लिए योग
– 2019 की थीम थी योगा फॉर हार्ट
-2020 की थीम है घर में रहते हुए अपने परिवार के साथ योग करना।
आपको बता दें इस साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों को सेहतमंद रहने को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 की थीम घर में रहकर परिवार के साथ योग करना है.